Tallest Building Bihar : बिहार में यहां हो रहा है गगनचुंबी इमारत का निर्माण, दिए जाएंगे सरकारी कर्मचारियों को घर

देश और दुनिया में आपने कई शानदार गगनचुंबी इमारतें देखी होगी। वही दुनिया का सबसे ऊंचा इमारत बुर्ज खलीफा है। वही बिहार की सबसे ऊंची इमारत की बात करें तो बिहार की राजधानी पटना में बिस्कोमान भवन बिहार की सबसे ऊंची इमारत आधिकारिक तौर पर है।
पिछले 1 दशक को में बिहार में कई गगनचुंबी इमारतें बिहार में बनी है। वहीं बिहार में एक बार फिर से गगनचुंबी इमारतें बनना शुरू हो गई है।
आपको बता दें कि इन इमारत में सरकारी कर्मचारियों को रहने की जगह दी जाएगी। इसके साथ-साथ इसके आसपास के एरिया को और भी विकसित किया जाएगा तो चलिए खबर में आगे जानते हैं कि कहां पर बना है यह गगनचुंबी इमारत।
मिलेगा 2000 सरकारी कर्मचारियों को घर
आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों को रहने के लिए घर मुहैया कराई जाती है, या तो उसकी जगह पर पैसे दी जाती है लेकिन अब बिहार में सरकार सरकारी कर्मचारी गगनचुंबी इमारत में रहेंगे।
जानिए कहां हो रहा है निर्माण
इस शानदार गगनचुम्बी अपार्टमेंट का निर्माण राजधानी पटना के हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत पटना के गर्दनीबाग में इसका निर्माण किया जा रहा है यह निर्माण अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका निर्माण पूरा किया जाएगा।
2024 तक होगा निर्माण पूरा
इसके निर्माण होने के बाद यहां पर 2000 सरकारी कर्मचारी की रहने की जगह होगी, जो सभी लेवल के सरकारी कर्मचारी यहां पर रहेंगे। वहीं इसका निर्माण पूरा होने की बात करें तो बताया जा रहा है कि जून 2024 तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
आईएएस कुमार रवि ने दी जानकारी
आईएएस कुमार रवि ने इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि, पटना के गर्दनीबाग में हाउसिंग प्रोजेक्ट अपनी लास्ट स्टेज पर है, और बहुत जल्द ही सरकारी कर्मचारियों को यहां पर घर दिए जाएंगे। उन्होंने आगे लिखा कि यहां पर 2000 सरकारी कर्मचारी रहेंगे वहीं इसको 2024 तक बना लिया जाएगा।
Also Read : बिहार के हर गरीब परिवार को मिलेगा 2 लाख रूपए, नितीश सरकार की योजना पर लगी मुहर