Vande Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए बहुत बड़ी अपडेट, इस रूट पर 15 मिनट पहले सफर तय कर लेगी वंदे भारत; जाने डिटेल्स

Vande Bharat Express: देश के लगभग हर एक राज्य को मौजूदा समय में वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल चुकी है| भारतीय रेलवे के द्वारा लगातार नए-नए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत अलग-अलग रूट पर की जा रही है|
भारत के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेन चलाने का मुख्य उपदेश है रेल यात्रियों को सुविधा देना| रिपोर्ट के मुताबिक बात करें तो अन्य ट्रेन के मुकाबले वंदे भारत ट्रेन काफी तेज है| वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से यात्रियों तक अधिक सुविधा भी पहुंचाया जाता है|
15 मिनट पहले पूरी हो जाएगी यात्रा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो यशवंतपुर कचेगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब 15 मिनट पहले अपने पुरी यात्रा को तय कर लेगी। इस रूट पर सफर करने वाले सभी रेल यात्रियों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है।
रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो अब यह दूरी 8 घंटे 15 मिनट में वंदे भारत ट्रेन से पूरी हो जाएगी। आपको बता दे की इससे पहले यशवंतपुर कचेगुड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे 30 मिनट का सफर तय करती थी। इस खबर के बाद सभी रेल यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

निर्धारित समय से पहले खुलेगी ट्रेन
डेककन हेराल्ड के अनुसार ट्रेन नंबर 20703 काचीगुडा से प्रातः 5:30 बजे के बजाय 5:45 में खुलेगी। सफर तय करते हुए या ट्रेन दोपहर 2:00 बजे यशवंतपुर पहुंच जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार अनस्टॉपेज का समय महबूबगंज सुबह में पहुंचेगी।
यदि आप भी इस ट्रेन से आने वाले दिनों में यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। यात्रा से पहले ट्रेन का टाइम टेबल अवश्य देख ले ताकि आने वाले समय में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एक और नए वंदे भारत ट्रेन की सौगात
भारत के अलग-अलग हिस्से में भारतीय रेलवे के द्वारा नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जा रही है।इसी कड़ी में बेंगलुरु को भी एक नए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बहुत जल्द मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसी महीने के आखिरी में बेंगलुरु से कोयंबटूर के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का शुरूआत किया जाएगा।
इस ट्रेन को शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी गई है। अब बस केवल इंतजार है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का, एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल में दो बड़े शहरों के बीच की दूरी तय करने में 6 घंटे 45 मिनट का लंबा समय लगता है। वही बात करें वंदे भारत ट्रेन की तो लगभग 5 घंटे में पूरी दूरी तय हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:Amrit Bharat Train: इस दिन से शुरू होगा भारत का पहला अमृत भारत ट्रेन, बिहार से इस रूट पर किया जाएगा ट्रायल