Vande Bharat Express: बनारस-नई दिल्ली के बाद इस रूट पर नई वंदे भारत चलाने का ऐलान, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल व रूट

Vande Bharat Express: भारत के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेन को चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई।
जानकारी के लिए आपको बता दे की भारत का पहला वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाया गया था। यात्रियों के द्वारा आए अच्छे रिस्पॉन्स के कारण इस रूट पर दूसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू किया गया है।
इस रूट पर नई वंदे भारत
इसी कड़ी में अब बहुत जल्द एक और वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना भारतीय रेलवे के द्वारा बनाई जा रही है जिसे बेंगलुरु और कोयंबटूर रूट पर चलने की तैयारी चल रही है। रेलवे से मिली रिपोर्ट के अनुसार इस नए वंदे भारत ट्रेन को दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में चालू किया जा सकता है।
इस ट्रेन के परिचालन से दो राज्य को फायदा मिलेगी। मिली रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रेन को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से तमिलनाडु के कोयंबटूर के बीच में चलाई जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दे की यह ट्रेन कर्नाटक के लिए चौथी वंदे भारत ट्रेन है।
अभी इस रूट पर केवल एक ट्रेन
पीसी मोहन ने मीडिया को जानकारी देते हुए इस ट्रेन पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा “दिसंबर के अंत तक बेंगलुरु कोयंबटूर से जुड़ने वाली अपनी चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत करने के लिए तैयार हैं”|
जानकारी के लिए आपको बता दे की वर्तमान समय में बेंगलुरु और कोयंबटूर के बीच भारतीय रेलवे के द्वारा केवल एक ट्रेन का परिचालन किया जाता है। अगर इन दोनों शहरों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाती है,तो यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात
लगभग हर एक राज्य को दो से तीन वंदे भारत ट्रेन का सौगात अभी तक मिल चुका है। जानकारी के लिए आपको बता दे की बीते कुछ दिनों पहले बिहार की राजधानी पटना से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच नहीं वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है।
फिलहाल बिहार में कुल दो वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रहे हैं पहली राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच वही दूसरा वंदे भारत ट्रेन पटना से पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलाई जा रही है। यात्रियों के द्वारा अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए आए दिनों भारतीय रेलवे के द्वारा दर्जनों नई वंदे भारत ट्रेन शुरू किए जाएंगे।