Good News! बिहारवासियों को दिल्ली जाने का सफर हुआ आसान, रेलवे शुरू करने जा रहा है नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन; जाने डिटेल्स

New Vande Bharat Train: बिहार में लगातार वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है| बिहार में अभी कल दो वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है जिससे हजारों रेल यात्रियों का रोजाना कल्याण हो रहा है| जानकारी के लिए आपको बता दे कि भारत देश में वंदे भारत की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है|
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर रेल यात्रियों के बीच लगातार उत्सुकता और क्रेज बढ़ती जा रही है| रेल यात्रियों के अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार नहीं वंदे भारत ट्रेन का ऐलान करते दिख रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार मे वंदे भारत ट्रेन की संख्या बढ़ाने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की आग में 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा वाराणसी से एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
इसके अलावा भारतीय रेलवे ने जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको सभी नए वंदे भारत ट्रेन जो पटरी पर दौड़ने वाली है उसका नाम बताने वाले हैं।
नई वंदे भारत से होगा बिहारवासियों का कल्याण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा नई दिल्ली वाराणसी रूट पर दूसरी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन कार्यक्रम होना है। आपको बता दे कि इस ट्रेन के परिचालन से बिहार राज्य को भी फायदा होगा लिए जानते हैं कैसे ?
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सेट बिहार के कई इलाके जैसे कैमूर,रोहतास, भभुआ, डेहरी इत्यादि आसपास के कई रेल यात्रियों को दिल्ली जाने का सफर आसान होने वाला है| जानकारी के लिए आपको बता दे की इन जगहों से उत्तर प्रदेश के बनारस तक की दूरी बेहद कम है।
एक रूट पर दो वंदे भारत
आपको बताते चले कि देश का पहले वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से बनारस के बीच ही चलाई गई थी। रेल यात्रियों से मिली अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए इस रूट पर एक और वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दे की इस वक्त जो वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है उसका ट्रेन नंबर 22436 है। इस ट्रेन का परिचालन नई दिल्ली से सुबह 6:00 बजे होती है लगभग 8 घंटा की दूरी को तय करते हुए यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन लगभग 2:00 बजे पहुंचती है।