Mosquito Repellent Plants: मच्छरों से पाना चाहते है छुटकारा? तो कॉइल या मच्छर बत्ती नहीं अपने घर पर लगाए ये 9 पौधे

बदलते मौसम के साथ साथ मच्छर भी अपना रंग दिखाने लगते है। शाम होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है जो कई लोगों के लिए बहुत परेशानी का सबब बन जाता है। इससे बचने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स जैसे कॉइल या मच्छर बत्ती सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ऐसे में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घरों में यहाँ बताएं गए 9 पौधों को लगा सकते है। जो मच्छरों को आने से रोकेंगे भी और साथ ही साथ आपके घर की रौनक को भी चार चाँद लगाएंगे।
तुलसी
आमतौर पर लगभग हर घर में तुलसी का पौधा आपको देखने को मिल जाएगा। धार्मिक और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से यह पौधा एक अलग ही महत्व रखता है, और लोगों के घरों की शोभा बढ़ता है। इसके पत्तों का इस्तेमाल आप चाय और काढ़ा बनाने के लिए कर सकते हैं।

इसके अलावा तुलसी का पौधा मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए काफी यूजफुल है। यह हवा को साफ रखने के साथ-साथ छोटे-छोटे कीड़े और मच्छरों को भी आपसे दूर रखता है। आप इसे अपने घर के अंदर या बाहर, दरवाजे या खिड़की के पास लगा सकते है।
नीम का पौधा

अगर आपके घर में पर्याप्त जगह है या फिर गार्डन है तो आप वहाँ पर एक नीम का पौधा लगा सकते है। क्यूंकि नीम का पौधा मच्छर, मक्खी और दूसरी तरह के कीड़ों को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
लैवेंडर का पौधा
आपने अक्सर टेलीविजन या मोबाइल पर देखा होगा की मच्छरों को दूर भगाने के लिए जिस मॉस्किटो रिपेलेंट्स (Mosquito Repellents) का इस्तेमाल किया जाता है उसमें भी लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है।

क्यूंकि लैवेंडर का फूल मच्छरों को दूर करने में काफी मदद करता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू मच्छरों को बेहद अच्छी लगती है। आप इस पौधे को गमले में भी लगा सकते हैं।
गेंदा
गेंदा फूल का पौधा न सिर्फ आपकी घर की सुंदरता को बढ़ने का काम करता है बल्कि इसकी खुशबू मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों को भी आपसे दूर रखती है।

मच्छरों को भगाने के लिए आपको गेंदा फूल की जरूरत नहीं पड़ती, उसके लिए इसका गेंदा का पौधा ही काफी होता है।
लेमन ग्रास
अक्सर लेमन ग्रास का इस्तेमाल उसकी सुगंध की वजह से किया जाता है। लेमन ग्रास के पौधे का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली कई दवाओं में भी किया जाता है।

इसकी मनमोहक और ताजगी भरी खुशबू एक तरफ जहां मूड फ्रेश करने का काम करती है वहीं इसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। इसके अलावा कई लोग लेमन ग्रास का उपयोग चाय में भी करते है।
लहसुन का पौधा
ऐसा कहा जाता है कि लहसुन खाने से खून से एक अलग तरह की महक आने लगती है, जो की मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। लेकिन अगर आप खुद लहसुन का सेवन नहीं करना चाहते तो अपने घर में लहसुन का एक पौधा लगा सकते है।

मच्छर इसकी खुशबु के कारण आपके आस पास भी नहीं भटकेंगे। इसके अलावा आप लहसुन का प्रयोग अपने भोजन बनाने के लिए कर सकते है।
रोजमेरी
रोजमेरी के पौधे को प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट्स माना जाता है। इसके नीले फूल दिखने में काफी खूबसूरत दिखते हैं। यह मच्छरों को भगाने के साथ साथ आपके घर की सुंदरता को भी बढ़ाता है।

रोजमेरी के पौधों की खासियत है कि ये गर्मी के मौसम में अच्छी तरह पनपते हैं। इस पौधे को गमले में लगाकर ठंडे और सूखी जगह पर रखें।
सिट्रोनेला ग्रास
मच्छर भगाने के लिए सिट्रोनेला ग्रास को भी बहुत कारगर माना जाता है। ये पौधा लगभग 2 मीटर तक बढ़ता है।

सिट्रोनेला ग्रास से निकलने वाले ऑयल का इस्तेमाल मोमबत्तियों, परफ्यूम्स और कई हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। सिट्रोनेला ग्रास में एंटी फंगल गुण भी होते हैं।
कैटनिप
कैटनिप का प्रयोग कई प्रकार के आयुर्वेदिक औषधि में भी किया जाता है। ये बहुत मच्छर भगाने में काफी असरदार है।

यह पौधा हर मौसम में बढ़ जाता है। इसके फूल सफेद और लैवेंडर की तरह होते हैं। मच्छरों को दूर रखने के लिए इसे घर के खुली जगह में लगा सकते है।