Humane Ai Pin: आपके स्मार्टफोन की जगह लेगा ये नया Ai पिन, जानिए कैसे करता है काम और कितनी है इसकी कीमत?

क्या हो अगर ऐसा कहा जाए की अब कुछ ऐसा लांच हो चूका है जो आपके हाथ में पड़े स्मार्टफोन की जगह लेने वाला है! जी हाँ कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है Humane नाम की एक कंपनी ने।
इस कंपनी ने स्मार्टफोन को रिप्लेस करने का एक नया विकल्प पेश किया है जिसे Ai Pin नाम दिया गया है। आईये जानते है की ये Ai पिन कैसे काम करता है और इसकी कीमत कितनी है?
स्मार्टफोन की जगह लेगा नया Ai पिन
सैन फ्रांसिस्को के स्टार्टअप Humane ने एक नई टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया गया है, जो शायद भविष्य में स्मार्टफोन्स को रिप्लेस कर सकती है। इसे Humane Ai Pin या फिर कंपनी के मुताबिक Hu.ma.ne कहा जा रहा हैं।
इस डिवाइस को एपल के पूर्व कर्मचारी इमरान चौधरी और बेथनी बोंगियोर्नो ने पेश किया है।

आपको बता दे की Humane एक स्टार्टअप कंपनी है, जिसने OpenAI के GPT-4 और Microsoft के AI पर आधारित एक मॉडल तैयार किया है। ये डिवाइस आपके कपड़ों पर पिन की तरह लगाया जा सकेगा।
कैसे काम करता है Humane Ai Pin?

Humane Ai Pin एआई पिन नाम का यह डिवाइस कपड़ों पर पहनने के लिए बनाया गया है। यह यूजर को वर्चुअल असिस्टेंट के साथ बातचीत करने की अनुमति देता है।
इसकी मदद से आप फोटो और टेक्स्ट सेंड कर सकते हैं। यह डिवाइस वर्चुअल AI असिस्टेंट के साथ आता है, जो माइक्रोसॉफ्ट और OpenAI के टेक पर बेस्ड है।
भीड़भाड़ में एक पिन से बात करना आपको अजीब बना सकता है। इसलिए इसमें ब्लूटूथ का फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपने ईयरबड्स को कनेक्ट कर सकते हैं।
ये डिवाइस 13MP की फोटोज क्लिक कर सकता है। जल्द ही इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन भी आएगा। ये डिवाइस आपके लिए सर्च कर सकता है। इतना ही नहीं AI पावर्ड मैसेजिंग आपकी टोन में किसी मैसेज को क्राफ्ट भी कर सकती है।
इसमें आपको म्यूजिक एक्सपीरियंस भी मिलेगा। यह Ai Pin डिवाइस Humane OS पर काम करता है। ख़ास बात ये है की इसमें आपको कोई भी ऐप नहीं मिलता है। ये डिवाइस अच्छी तरह से आपकी जरूरतों को समझता है और आपकी सुविधा के मुताबिक इंस्टैंट सर्विसेस से कनेक्ट करता है।
कितनी है AI Pin की कीमत?
इस AI Pin का वजन 34 ग्राम है और इसमें बैटरी बूस्टर एक्सेसरीज मिलती है। यह डिवाइस Snapdragon प्रोसेसर पर काम करता है, लेकिन प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है। फिलहाल इसकी कीमत 699 डॉलर जो की भारतीय रूपए के अनुसार लगभग 58 हजार रुपये है।
इसके साथ आपको 24 डॉलर का मंथली सब्सक्रिप्शन भी खरीदना होगा, जिसमें आपको एक फोन नंबर और डेटा कवरेज मिलेगी। ये डिवाइस अगले साल से लोगों के शिप होना शुरू होगा। इसे 16 नवंबर 2023 से प्रीऑर्डर किया जा सकता है।
This is the Humane Ai Pin https://t.co/ytUSGF3y55 pic.twitter.com/Zrcoaf49u7
— Humane (@Humane) November 9, 2023