Dhanteras Date and Time 2023: कब है धनतेरस? किस चीज की करनी चाहिए खरीददारी? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Dhanteras Date and Time 2023

Dhanteras Date and Time 2023: दिवाली से पहले धनतेरस (Dhanteras) पर्व मनाया जाता है, या यूँ कहे की धनतेरस से ही दीपावली की शुरुआत होती है। धनतेरस का त्योहार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है।

इसलिए धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी (Dhantrayodashi 2023) के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आईये जानते है की धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए और इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shubh Muhurat 2023) क्या रहेगा?

Dhanteras Date and Time 2023

Dhanteras 2023 Date and Time
Dhanteras 2023 Date and Time

इस बार धनतेरस का त्यौहार 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए भी शुभ माना जाता है।

इस साल त्रयोदशी तिथि का मान 10 नवम्बर 2023 दिन शुक्रवार को दिन में 11:47 बजे से आरम्भ होगा जो 11 नवंबर 2023 दिन शनिवार को दिन में 1:13 तक व्याप्त रहेगा।

वैसे तो धनतेरस 11 नवंबर को भी मनाया जा सकता है लेकिन शनिवार के दिन धातु के बर्तन अथवा लोहे के बर्तन की खरीदारी शुभ दायक नहीं माना जाता है।

धनतेरस के दिन किसकी पूजा होती है?

दरअसल धनतेरस का दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयन्ती (Dhanvantari Jayanti 2023) के रूप में भी मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ था।

भगवान धन्वन्तरि का जन्म इसी दिन प्रदोष बेला अर्थात प्रदोष काल में हुआ था। इसलिए धनतेरस पर माता लक्ष्मी (Laxmi Puja) के अलावा धन्वन्तरि जी की भी पूजा की जाती है।

धनतेरस पर कितने दीपक जलाने चाहिए?

धनतेरस पर कुल 13 दीपक जलाने चाहिए। कहते हैं इस दिन 13 दीये जलाने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इस दिन 13 दीपक अलग-अलग जगहों पर जलाया जाता है। साथ ही धनतेरस पर एक दीपक अलग से यमराज के नाम का जलाया जाता है।

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए?

What to buy on Dhanteras
धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए?

ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय कलश के साथ माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। जिसके प्रतीक के रूप में ऐश्वर्य वृद्धि ,सौभाग्य वृद्धि ,धन वृद्धि के लिए बर्तन खरीदने की परम्परा शुरू हुई ।

ऐसे में धनतेरस के दिन गृहोपयोगी सामान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वाहन, सोना, चांदी, रत्न, आभूषण बर्तन एवं झाड़ू आदि की खरीददारी करना चाहिए।

धनतेरस के दिन नमक ख़रीदे या नहीं?

कई लोगों के मन में ये प्रश्न रहता है की धनतेरस के दिन नमक खरीदना चाहिए या नहीं? तो इस सवाल का जवाब है की धनतेरस के दिन नमक खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि इस दिन किसी को नमक दान में नहीं दिया जाता है।

Dhanteras Shopping Muhurat 2023

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shopping Muhurat 2023) 10 नवम्बर 2023 की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

खरीदारी हेतु 10 नवंबर को शुभ चौघड़िया समय

  • दिन में 12:00 से 01:25 बजे तक शुभ
  • सायं में 04:09 से 05:29 बजे तक चर
  • रात में 08:45 से 10:23 बजे तक लाभ
  • रात में 12:00 से 01:40 बजे तक शुभ
  • रात में 01:40 से 03:18 बजे तक अमृत
  • भोर में 04:56 से 06:33 बजे तक चर

और पढ़े: Diwali Rangoli Designs 2023: इस दिवाली इन खूबसूरत रंगोली से सजाएं अपना घर, देखिए ये शानदार डिजाइंस

और पढ़े: OLA Diwali Offer: दिवाली पर घर लाए ओला ई-स्कूटर, मिलेगी इतनी छूट, हर दिन एक ग्राहक को फ्री मिलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर