WhatsApp Channels: अपना व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाए? अब अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को करे व्हाट्सएप

Facebook और WhatsApp की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) आए दिन अपने एप्स में नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है। इसी क्रम में अब Meta ने WhatsApp में नया Channels फीचर शामिल किया है, भारत समेत 150 देशों में रोलआउट किया जा रहा है।
अब इस फीचर के साथ आपको आपके पसंदीदा सिलेब्रिटीज और ऑर्गनाइजेशंस से जुड़ने का मौका मिलेगा और आप उनसे जुड़े अपडेट्स WhatsApp के Updates सेक्शन में देख पाएंगे। आईये जानते है की आप अपना व्हाट्सएप चैनल कैसे बना सकते है और अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को व्हाट्सएप पर कैसे फॉलो कर सकते है?
WhatsApp Channels क्या है?
दरअसल वॉट्सऐप चैनल्स फीचर मेटा के एक अन्य एप Instagram के ब्रॉडकास्ट टूल के तौर पर लॉन्च किया गया है। जो चैनल क्रिएट करने वाले व्यक्ति को वन-वे कम्युनिकेशन का विकल्प देगा। आसान भाषा में समझें तो अगर आपको किसी सिलेब्रेटी से जुड़े अपडेट्स चाहिए तो आप उसका चैनल फॉलो कर सकते है।

हालाँकि WhatsApp Channel में आपको मेसेज भेजने का विकल्प नहीं मिलेगा लेकिन इसमें आने वाले अपडेट्स पर आप इमोजी के जरिए रिऐक्शंस जरूर दे सकते है। इसके साथ ही अपडेट्स बाकियों के साथ शेयर करने का विकल्प भी मिलेगा।
स्टेटस सेक्शन की जगह दिखेगा Updates
व्हाट्सएप मेसेजिंग ऐप खोलने करने पर आपको चैट्स, स्टेटस, कम्युनिटीज और कॉल्स जैसे अलग-अलग टैब दिखते हैं। मेटा के अनुसार चैनल्स और इनसे जुड़ी जानकारी नए Updates सेक्शन में दी जाएगी, जिससे ये चैट्स से बिल्कुल अलग रहें।
अगर आपके व्हाट्सएप में नया Updates सेक्शन अब तक नहीं दिखा है तो आप अपने एप को प्ले स्टोर (Play Store) पर जाके अपडेट कर सकते है। जिसके बाद आपको यह बदलाव दिखने लगेगा। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप में स्टेटस वाले सेक्शन की जगह Updates का टैब दिखेगा, जहाँ आपको व्हाट्सएप चैनल का फीचर भी नजर आएगा।
अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को व्हाट्सएप पर करे फॉलो
नया चैनल्स फीचर इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐप अपडेट करना होगा और फिर नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर व्हाट्सएप पर आप अपने फेवरेट सेलेब्रिटी से जुड़ सकते है:
- वॉट्सऐप ओपेन करें और सबसे नीचे दिख रहे टैब्स में से Updates पर टैप करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर कई चैनल्स की लिस्ट दिखेगी, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप किसी चैनल या अपने फेवरेट सेलेब्रिटी का नाम भी सर्च कर सकते हैं।
- जो चैनल फॉलो करना चाहते हैं, उसके नाम के सामने दिख रहे ‘+’ आइकन पर टैप करना होगा। इसका प्रोफाइल और डिस्क्रिप्शन देखना चाहें तो चैनल के नाम पर टैप करें।
- अब आपको चैनल्स में आने वाले अपडेट्स इसी Updates सेक्शन में दिखने लगेंगे।
- किसी अपडेट पर रिऐक्शंस के जरिए प्रतिक्रिया देने के लिए उसपर लॉन्ग टैप करना होगा।
व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाए?
अगर आपको वॉट्सऐप पर अपना वॉट्सऐप चैनल शुरू करना है, जिसे बाकी यूजर्स फॉलो कर पाएंगे तो आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- अपने फोन में वॉट्सऐप ओपेन करें और Updates टैब में जाएं।
- इसके बाद आपको बड़े से ‘+’ आइकन पर टैप करने के बाद New Channel का चुनाव करना होगा।
- Get Started पर टैप करने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का पालन करें।
- आपसे चैनल का नाम, डिस्क्रिप्शन और आइकन चुनने को कहा जाएगा। इस जानकारी के साथ अपने चैनल को कस्टमाइज करना होगा।
- आखिर में Create Channel पर टैप करने के बाद आपका चैनल तैयार हो जाएगा और आप इसका लिंक बाकियों के साथ शेयर कर सकेंगे।
WhatsApp Channels Features

- यूजर्स को मिलेगी एक एन्हांस्ड डायरेक्टरी, जिससे यूजर्स अपने लोकेशन के हिसाब से चैनल को डिस्कवर कर पाएंगे।
- इसके साथ यह न्यू अराइवल, मोस्ट एक्टिविटी और पॉपुलैरिटी के हिसाब से चैनल्स को लिस्ट करता है।
- यूजर्स इमोजी के जरिये अपडेट्स पर रिएक्ट भी कर पाएंगे। इसमें टोटल रिस्पॉन्स के काउंट विजिबल होंगे। लेकिन, इंडिविजुअल रिएक्शन्स नहीं दिखाई देंगे।
- चैनल के अपडेट्स को 30 दिन तक एडिट किया जा सकेगा। इसके बाद ये स्वत: व्हाट्सऐप सर्वर से डिलीट हो जाएंगे।
- किसी अपडेट को चैट या ग्रुप में फॉर्वर्ड करने के लिए ओरिजनल चैनल का एक लिंक मौजूद होगा। इससे इंफॉर्मेशन ऐक्सेस करना और आसान हो जाएगा।
और पढ़े: UPI ATM: बिना कार्ड इस्तेमाल किया ATM से निकले पैसा, बेहद आसान है तरीका; देखे पूरा प्रोसेस
और पढ़े: Instagram Reels बनाकर लाखों कमाने का आखिरी मौका, बस 24 घंटा बचा है समय; जल्दी करे आवेदन