गर्लफ्रेंड के साथ जा रहे हैं OYO ROOM? परेशानी में पड़ने से पहले जान लें ये नियम, कभी नहीं परेशान करेगी पुलिस 

कई बार आप यह सुनते होंगे कि पुलिस ने होटल में रुके कपल्स को गिरफ्तार कर लिया या उनपर कनूनी मुकदमा करने के लिए लेक्चर देने लगे। ऐसा हम अक्सर सुनते है कई बार नियमों के नहीं जानने की वजह से हम बिना वजह कानूनी लफड़े में पड़ जाते है।

ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या आप भारत में अपने पार्टनर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ होटल में रूम ले सकते है या नहीं। क्या है इससे जुड़े नियम जो आपको किसी स्थिति में मदद कर सकती है। तो आइए विस्तार से जानते है –

सबसे पहले तो आपको यह जानकारी होनी चाहिए कि गैर शादीशुदा कपल भी होटल में रूम ले सकते हैं और इसे अपराध नहीं माना जाता है। जी हां, इसे देश में अपने पार्टनर के साथ होटल रूम में रुकना कोई अपराध नहीं है लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसे गलत समझ बैठते हैं।

इन लोगों को पकड़ती है पुलिस

अगर आप सोच रहे है कि अगर ऐसा करना गैरकानूनी नहीं है तो फिर ये पुलिस क्योंकि इस तरह के मामलों में लोगों को पकड़ती है।

दरअसल पुलिस जिन्हें पकड़ती हैं, उन्हें कई और वजहों से पकड़ा जाता है, जैसे किसी गलत बिजनेस में फंसना, ड्रग्स कनेक्शन या फिर कोई गैर कानूनी काम करना।

​अविवाहितों के लिए क्या है कानून ​

फिलहाल हमारे देश में ऐसा कोई कानून नहीं हैं जहां अविवाहित कपल्स को एक साथ होटल रूम रुकने से प्रतिबंधित करता हो। हालाँकि कई ऐसे देश है जहाँ अनमैरिड कपल्स को एक साथ स्टे करने की परमिशन नहीं होती है। लेकिन भारत में यह पूरी तरह से वैध है।

इन बातों का रखें ध्यान ​

अब अपने पार्टनर के साथ आप किसी होटल में रुकने की सोच रहे है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, सबसे पहले तो आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए, तभी आप होटल में रुक सकते हैं।

इसके साथ ही होटल में रुकने से पहले आपको अपना पहचान पत्र भी वह देना होता है, ऐसे में आप अपने साथ कोई भी फोटो आईडी जरूर रखें।

ये भी पढ़ें: Waterfall in Bihar: बिहार में घूमने के लिए बहुत दिलचस्प है यह जगह, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा