BPSC Teacher Language Question Paper 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के खिले चेहरे, जानिए कैसा रहा पेपर

BPSC Teacher Language Question Paper 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन भी सफलतापूर्वक संपंन्न हो गया। दूसरे दिन यानि 25 अगस्त 2023 काे उम्मीदवारों के चेहरे पर प्रसन्नता और संतोष दिखा।
दूसरे दिन भाषा विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके पहले शिफ्ट में पुरुष और दूसरे शिफ्ट में महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं। सामान्य अध्ययन के मुकाबले यह पेपर आसान रहा।
आपको बता दे की इस परीक्षा में सभी अभ्यार्थियों का शामिल होना और क्वालिफाई करना जरूरी है। आईये जानते है दूसरे दिन की परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का क्या कहना है और परीक्षा में कैसे प्रश्न पूछे गए?
अंग्रेजी के पत्र में क्वालीफाई करना अनिवार्य
दरअसल बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के दूसरे दिन भाषा विषय की परीक्षा हुई। इस पेपर में हिंदी, अंग्रेजी बंगला आदि विषयों के विकल्प दिए गए थे। इसमें से अपने हिसाब से अभ्यर्थियों को विषयों का चयन करना था। अधिकतर परीक्षार्थियों ने दूसरे दिन की परीक्षा पर संतुष्टि जताई है।

भाषा का पेपर 100 अंकों का है। जिसमें से 30 अंक पासिंग मार्क है। जहाँ 25 नंबर के सवाल अंग्रेजी से तो वहीँ 75 नंबर के वैकल्पिक भाषा हिंदी, उर्दू और बांग्ला आदि से रहे। गौरतलब है की अंग्रेजी के पत्र में क्वालीफाई करना अनिवार्य है अन्यथा अन्य उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
शिक्षक भर्ती के दूसरे दिन पूछे गए ऐसे प्रश्न
हिंदी की तुलना में अंग्रेजी सरल होने से अभ्यर्थियों ने सभी प्रश्नों के जवाब दिए। परीक्षार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी में एक से पांच तक खाली जगहों को भरें, छह से 10 तक सही विकल्प से संबंधित, 11 से 15 तक वाक्य को पूर्ण करें, 16 से 20 तक सही उत्तर को चुनें तथा प्रश्न संख्या 21 से 25 तक कंप्रीहेंशन से संबंधित प्रश्न थे।
एक ओर जहाँ अंग्रेजी में A, An, The का प्रयोग, दिन व ऋतु संबंधी प्रश्न रहे। वहीँ हिंदी से तत्सम, तद्भव, समास, अलंकार एवं गद्यांश से प्रश्न प्रमुख रूप से रहे। प्रतियाेगी परीक्षा विशेषज्ञ गुरु रहमान के अनुसार जाे परीक्षार्थी हिंदी व्याकरण रचना, भाषा विज्ञान, सारांश शुद्ध-शुद्ध लिखना-पढ़ना जानते हाेंगे, उनकी परीक्षा अच्छी गई होगी।
BPSC 25 August 2023 Question Paper PDF 1st Sitting
BPSC 25 August 2023 Question Paper PDF 2nd Sitting
BPSC Teacher Question Paper 2023 PDF
इसी के साथ कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा पूरी हाे गई। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दिन बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में 80 प्रतिशत उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी।