BPSC Bihar Teacher Exam: शिक्षक भर्ती के सवाल रहे काफी मुश्किल, जानिए कितने नंबर वाला हो सकता है पास, क्या रहेगा कटऑफ

BPSC Teacher Expected Cut Off 2023: बिहार में देश की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा आरम्भ हो चुकी है। पहले दिन की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा में सवाल किस तरह के पूछे गए और अभ्यर्थियों को किन सवालों ने अधिक उलझाया, ये उन्होंने खुद शेयर किया।
परीक्षार्थियों के अनुसार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के सवाल काफी कठिन रहे। समसामयिक सवालों को हल करने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। बता दे की बीपीएससी की ओर से पहली बार शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जा रही है। ऐसे में आईये जानते है कितने नंबर वाला हो सकता है पास और क्या रहेगा संभावित कट ऑफ?
शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए ऐसे सवाल
अभ्यर्थियों के अनुसार पहली पाली के मुकाबले दूसरी पाली के प्रश्न थोड़े आसान जरूर रहे। छात्रों ने बताया कि एनसीईआरटी (NCERT) की नवमीं से दशवीं कक्षा से प्रश्न पूछे गए थे। वहीं कुछ प्रश्न तो 11वीं और 12वीं स्तर के पूछे गए।

पहली पाली में गणित व इतिहास से 22- 22, भूगोल से 12, विज्ञान से 26, अर्थशास्त्रत्त् से दो और रिजनिंग से आठ सहित अलग-अलग विषयों के सवाल पूछे गए। पहली पाली में अभ्यर्थियों को गणित और इतिहास के सवालों को हल करने में काफी मुश्किल हुई। दूसरी पाली में गणित और रिजनिंग मिलाकर 25 प्रश्न थे।
वहीँ कुछः अभ्यर्थियों का मानना है की बीपीएससी ने जो सिलेबस दिया था, उसके अनुरूप प्रश्न नहीं पूछे गए। इतिहास और समसामायिक के सवाल कहां से पूछे गए, इसे समझना मुश्किल था।
क्या है अभ्यर्थियों और परीक्षा एक्सपर्ट की राय?
परीक्षा में जेनरल नॉलेज से कई सवाल पूछे गये थे। जिसमें से एक सवाल था की भारत की संसद के नये भवन के प्रभारी वास्तुकार का नाम क्या है? छात्रों ने बताया कि 120 सवाल का जवाब 120 मिनट में देना था। छात्रों ने ऐसी संभावना व्यक्त की है कि कटऑफ 80 प्लस जाएगा।
वहीँ परीक्षा एक्सपर्ट डॉ अखिलेश कुमार ने कहा सभी प्रश्न स्तरीय था। साइंस के कुछ प्रश्न कठिन थे। वहीं, शिक्षाविद् गुरु रहमान ने बताया कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के दोनों पालियों में कुछ प्रश्न आसान थे। कुछ प्रश्न घुमा कर पूछे गये थे।
Bihar Teacher Cut Off 2023: क्या रहेगा कटऑफ?
वहीँ पहले दिन की परीक्षा समाप्त होने के बाद BPSC ने BPSC Teacher Question Paper 2023 PDF जारी कर दिया है। वहीँ अब बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के संभावित कटऑफ (BPSC Teacher Cut Off 2023) को लेकर चर्चा जोरो शोरो से हो रही है।
परीक्षा विशेषज्ञ डॉ एम रहमान और विपिन सिंह ने बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के लिए एक्सपेक्टेड कटऑफ (BPSC Teacher Expected Cut Off 2023) कुछ इस प्रकार बताया है:
- सामान्य वर्ग का कटऑफ: 60 से 65
- ओबीसी का कटऑफ: 60 से 62
- ईबीसी पुरुष का कटऑफ: 60 तक
- सामान्य श्रेणी की महिलाओं का कटऑफ: 58
- ईडब्ल्यूएस का कटऑफ: 50 से 55
- ईबीसी का कटऑफ: 48 से 52
- एससी-एसटी वर्ग कटऑफ: 45 से 48