IndiaSize Clothes: बदल जायेगा आपके कपड़ों का साइज, भारत सरकार लेकर आ रही है नया नियम

भारतीय लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। भारतीय कपड़ा मंत्रालय इंडिया साइज वाले स्टैंडर्ड्स को परिधानों के लिए पेश करेगा। इनको भारतीय शारीरिक संरचना के अनुसार तैयार किया गया है।

भारतीय कपड़ा सचिव रचना शाह का कहना है कि इन स्टैंडर्ड के आने के बाद भारतीय नागरिक ऐसे कपड़ो को खरीद सकेंगे जो उनके लिए बेहतर हो।

अमेरिका के लोगों के अनुसार बनता था कपड़ा

पहले भारत में स्माल, मीडियम और बड़े साइज के सभी कपड़े अमेरिका के लोगों के माप अनुसार तैयार किए जाते थे परंतु अब इस स्टैंडर्ड के आने के बाद सभी कपड़े भारतीय नागरिकों के अनुसार तैयार किए जायेंगे। इन कपड़ों के माप भारतीय लोगों के शरीर के अनुसार तैयार किए जायेंगे।

10 अरब अमेरिकी डॉलर का लक्ष्य

इस स्टैंडर्ड के बारे में रचना शाह का कहना है कि वह जल्द ही भारत में इसे लायेंगे। इसके साथ ही रचना शाह ने कहा कि तकनीकी वस्त्रों का हमारा निर्यात इस समय 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर है और हमारा मकसद है की इसे पांच वर्षों में बढ़ाकर 10 अमेरिकी डॉलर करना है।

25 हज़ार तक के लोगों का लिया जाएगा डाटा

इस परियोजना के तहत भारत के विभिन्न हिस्सों से 25 हजार महिला व पुरुषों की शारीरिक बनावट का डाटा जुटाए जाने की संभावना है। आपको बता दे की भारत में कंपनी कोई बाहर की हो या देश की ही, यह सभी कंपनियां अमेरिका और ब्रिटेन के साइज की भारत में बेचती है।

विदेशी साइज़ के कपड़े मिलते है भारत में

जैसे की इस समय भारत में एक्स्ट्रा स्मॉल (एक्सएस), स्मॉल (एस), मीडियम (एम), लार्ज (एल), एक्स्ट्रा लार्ज (एक्सएल) और डबल एक्स्ट्रा लार्ज (डबल एक्सएल) नाप के कपड़े मिल रहे हैं। इन कपड़ों के साइज अमेरिका और ब्रिटेन में तय किए गए हैं।