VIDEO: कैमरे में कैद हुआ धरती के गोल-गोल घूमने का वीडियो, वायरल हो रहा है दिलकश नजारा

आप सभी ने यह तो पढ़ा ही होगा की धरती गोल है और यह भी सुना होगा कि धरती गोल घूमती है। लेकिन क्या धरती सच में गोल घूमती है इस पर यकीन कैसे किया जाए। साइंटिस्ट लोग जो अंतरिक्ष पर नज़र रखते है वह तो इसका जवाब दे देंगे परंतु हम जैसे आम लोग कैसे मानेंगे की धरती सच में गोल ही घूमती है।

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद हर किसी को यकीन हो जायेगा के धरती सच में घोल ही घूमती है। इस वीडियो में धरती की रोटेशन को दिखाया गया है। आपको बता दे की इस वीडियो को 19 जुलाई साल 2020 में क्रेटर नेशनल पार्क में कैद किया गया था।

आप सभी सोच रहे होंगे की कैमरे में इस नज़ारे को कैसे कैद किया गया होगा क्योंकि धरती के साथ ही कैमरा भी तो घूम ही रहा होगा। हां हम सभी लोग तो यहीं सोच रहे होंगे परन्तु साइंस को समझने वाले लोग इस चीज को बाखूबी जानते है की कैसे कैमरे में धरती की रोटेशन को कैद करते है।

वीडियो बनाने के लिए कैमरे को एक मोटर से कंट्रोल की गई रिग में फिक्स किया गया था। इससे मिल्की वे जिस तरह से घूम रहा था, वो इस कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो को बनाने के लिए तारों को एक जगह फिक्स रखा गया और सिर्फ धरती की मूवमेंट को ही कैद करने का प्रयास किया गया।

वीडियो देखने के बाद लोग हुए हैरान

इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग हैरान थे के आखिर कैसे इस वीडियो को बनाया गया। कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखते ही वीडियो बनाने वाले की तारीफ की तो कुछ लोगों ने इसे फेक बताया। जिन लोगों ने इसे फेक बताया है उसके जवाब में लोगों ने उन्हें साइंस को समझने और पढ़ने की सलाह भी दी।