Sarkari Naukri: बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की बहाली के बाद इस विभाग में बंपर नौकरियां, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

bpsc recruitment 2023 for doctors

बिहार में बेरोजगार युवाओं के लिए लगातार अलग-अलग विभागों में बंपर भर्तियों के मौके सामने आ रहे हैं। मालूम हो की हाल ही में बिहार में 1.70 लाख शिक्षक भर्ती (BPSC Teacher Recruitment 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार बिहार के एक और विभाग में बंपर वैकेंसी आने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC शिक्षा विभाग (Education Department) के बाद अब स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में बड़ी भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। आईये जानते है इसके बारे में।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती (Bihar Health Department Bharti 2023) की जाने वाली है। इस बाहली में डॉक्टर्स सहित अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

हाल ही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख बहाली होने वाली है। इनमें डॉक्टर, नर्स के साथ-साथ पारा मेडिकल स्टाफ के पोस्ट भी शामिल हैं। अब खबर आ रही है कि स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की भर्ती (Bihar Doctors Bharti 2023) करने का फैसला ले लिया है।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भर्ती के माध्यम से 5000 से भी अधिक वैकेंसी निकलेगी। जिनमें मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (Assistant Professor) के 1300 और जनरल हॉस्पिटल में डॉक्टरों के 3800 पद भरे जा सकते हैं। इस संबंध में विभाग ने BPSC से भर्ती प्रक्रिया पूरा करने का अनुरोध किया है।

और पढ़े: MBBS Seats In India: देश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 107948 सीटें, जानिए बिहार और UP में कितनी है सीटों की संख्या

जल्द होगी भर्ती की प्रक्रिया पूरी

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि – “चिकित्सकों की कमी से मरीजों के इलाज करने में परेशानी हो रही है। इसी को देखते हुए बहाली का निर्णय लिया गया है। जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।”

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के समान्य अस्पतालों में 3800 डॉक्टरों की बहाली (Bihar Doctors Bharti 2023) होगी। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों की भर्ती के लिए BPSC को अधियाचना भेजी गई है।

विभाग में सामान्य चिकित्सक के लिए 6629 पद है। जिसमें 6391 पदों पर डॉक्टर कार्यरत है। आपको बता दें कि सबसे अधिक कमी विशेषज्ञ चिकित्सकों की है।

और पढ़े: Bihar Vidhan Parishad Bharti 2023: बिहार विधानसभा परिषद में बंपर बहाली, कैसे करे आवेदन, ये है अंतिम तिथि