MBBS Seats In India: देश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 107948 सीटें, जानिए बिहार और UP में कितनी है सीटों की संख्या

MBBS Seats In India

MBBS Seats In India: एमबीबीएस (MBBS )यानी बैचलर ऑफ मेडिसिन ऐंड बैचलर ऑफ सर्जरी एक लोकप्रिय अंडरग्रैजुएट मेडिकल डिग्री प्रोग्राम है, जो मेडिकल प्रोफेशनल बनने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों द्वारा किया जाता है। इस कोर्स की अवधि साढ़े पांच साल होती है।

देश में मौजूद सरकारी, प्राइवेट कॉलेजाें और यहां के सीट मैट्रिक्स के अनुसार नीट यूजी (NEET UG) के कैंडिडेट अपनी एमबीबीएस की सीट सुरक्षित कर सकते हैं। आईये जानते है बिहार और यूपी समेत अन्य राज्यों में कितने मेडिकल कॉलेज हैं और एमबीबीएस सीटों की संख्या कितनी है?

MBBS Seats In India: देश में एमबीबीएस की कुल सीटें

केंद्र सरकार की ओर से यह जानकारी साझा की गई है कि देश में मेडिकल कॉलेज (Medical Colleges In India) की कुल संख्या 704 हैं। जिसके अनुसार देश में एमबीबीएस की कुल सीटें (Total MBBS Seats In India) 1,07,948 हैं।

लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री भारती प्रवीन पवार ने बताया है कि 2014 के बाद से मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वहीँ देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर अब 704 हो चुकी है। 2014 के बाद से एमबीबीएस की सीटों में भी अब तक 110 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साल 2014 में जहां एमबीीबएस की कुल सीट 51,348 थी वहीं आज इन सीटों क संख्या 107948 हो गई है।

जिनमें 56283 सीट देश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Government Medical Colleges) में उपलब्ध हैं और बाकी 51665 सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों (Private Medical Colleges) में हैं। देश के कुल 704 मेडिकल कॉलेजों में 379 सरकारी और 315 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

नीट पीजी की सीटों में भी वृद्धि

नीट यूजी के अलावा नीट पीजी (NEET PG) की सीटों में भी 117 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आंकड़े के अनुसार 2014 में जहां नीट पीजी की सीटें 31185 थीं वहीं अब यह बढ़कर 67802 हो गई हैं। आगे पढ़ें किस राज्य में एमबीबीएस की कितनी सीटें (MBBS Seats State Wise) उपलब्ध हैं?

सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज कौन से राज्य में है?

देश में सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु में हैं जहां 74 कॉलेज हैं। मेडिकल कॉलेज की संख्या के मामले में कर्नाटक दूसरे स्थान पर है जहां 70 मेडिकल कॉलेज हैं।

इसके अलावा यूपी में 68, महाराष्ट्र में 67, तेलंगाना में 56, राजस्थान में 35, वेस्ट बंगाल में 35, एमपी में 27, बिहार में 21, हरियाणा में 15, पंजाब में 12 और झारखंड में कुल 9 मेडिकल कॉलेज हैं।

और पढ़े: Airports In Bihar: एक दो नहीं बिहार में है कुल 15 एयरपोर्ट! लेकिन सिर्फ इतनी है चालू, देखें पूरी लिस्ट

MBBS Seats In India State Wise 2023-24: किस राज्य में कितनी सीटें?

  • झारखंड: 9 मेडिकल कॉलेजों में 980 सीटें (7 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 730 सीटें और 2 प्राइवेट में 250 सीटें)
  • बिहार: 21 मेडिकल कॉलेजों में 2565 सीटें (13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1615 सीटें और 8 प्राइवेट में 1050 सीटें)
  • उत्तर प्रदेश: 68 मेडिकल कॉलेजों में 9703 सीटें (35 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 4303 सीटें और 33 प्राइवेट में 5400 सीटें)
  • दिल्ली: 10 मेडिकल कॉलेजों में 1497 सीटें (8 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1247 सीटें और 2 प्राइवेट में 250 सीटें)
  • कर्नाटक: 70 मेडिकल कॉलेजों में 11695 सीटें
  • राजस्थान: 35 मेडिकल कॉलेजों में 5575 सीटें (26 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3925 सीटें और 9 प्राइवेट में 1650 सीटें)
  • तमिलनाडु: 74 मेडिकल कॉलेजों में 11600 सीटें (38 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5250 सीटें और 36 प्राइवेट में 6350 सीटें)
  • आंध्र प्रदेश: 37 कॉलेजों में 6435 सीटें (18 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3235 सीटें और 19 प्राइवेट में 3200 सीटें)
  • महाराष्ट्र: 67 मेडिकल कॉलेजों में 10745 सीटें (31 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5025 सीटें और 36 प्राइवेट में 5720 सीटें)
  • केरल: 33 मेडिकल कॉलेजो में 4655 सीटें
  • अंडमान निकोबार: 114 सीटें
  • अरुणाचल: 50 सीटें
  • असम: 1550 सीटें
  • चंडीगढ़: 150 सीटें
  • छत्तीसगढ़: 14 मेडिकल कॉलेजों में 2005 सीटें (11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1555 सीटें और 3 प्राइवेट में 450 सीटें)
  • दादरा नगर हवेली: 177 सीटें
  • गोवा: 180 सीटें
  • गुजरात: 39 मेडिकल कॉलेजों में 6900 सीटें (23 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 4250 सीटें और 16 प्राइवेट में 2650 सीटें)
  • हरियाणा: 15 मेडिकल कॉलेजों में 2185 सीटें (6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 835 सीटें और 9 प्राइवेट में 1350 सीटें)
  • हिमाचल: 8 मेडिकल कॉलेजों में 920 सीटें (7 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 770 सीटें और 1 प्राइवेट में 150 सीटें)
  • जम्मू कश्मीर: 1347 सीटें
  • मध्य प्रदेश: 27 मेडिकल कॉलेजों में 4650 सीटें (15 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2400 सीटें और 12 प्राइवेट में 2250 सीटें)
  • मणिपुर: 525 सीटें
  • मेघालय: 50 सीटें
  • मिजोरम: 100 सीटें
  • नागालैंड: 100 सीटें
  • ओडिशा: 12 मेडिकल कॉलेजों में 2525 सीटें
  • पुदुचेरी: 1830 सीटें
  • पंजाब: 12 मेडिकल कॉलेजों में 1800 सीटें (5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 850 सीटें और 7 प्राइवेट में 950 सीटें)
  • सिक्किम: 150 सीटें
  • तेलंगाना: 56 मेडिकल कॉलेजों में 8540 सीटें (28 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3890 सीटें और 28 प्राइवेट में 4650 सीटें)
  • त्रिपुरा: 225 सीटें
  • उत्तराखंड: 8 मेडिकल कॉलेजों में 1150 सीटें (5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें और 3 प्राइवेट में 450 सीटें)
  • वेस्ट बंगाल: 35 मेडिकल कॉलेजों में 5175 सीटें (27 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 3975 सीटें और 8 प्राइवेट में 1200 सीटें)

और पढ़े: Slowest Train Of India: देश की सबसे धीमी ट्रेन, UNESCO में भीं है शामिल, इससे जल्दी दौड़कर पहुंच जाएगा इंसान