बिहार-झारखंड को सबसे बड़ा तोहफा! एक क्लिक में जानिए पटना-रांची वंदे भारत का रूट, टाइम टेबल और किराया सब कुछ

Patna-Ranchi Vande Bharat: बिहार और झारखंड के लोगों को रेलवे की तरफ से एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है, 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना और रांची को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
महज 6 घंटे में ही रांची से पटना और पटना से रांची का सफर पूरा करने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोनों राज्यों को पहली बार मिल रहा है, इसी बीच इस ट्रेन के आधिकारिक रूट, टाइमिंग और फेयर का भी ऐलान कर दिया गया है।
पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का रूट
अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा. पटना से रांची के बीच दूरी ये ट्रेन सिर्फ 6 घंटे में पूरी कर लेगी. इस ट्रेन में 8 एसी चेयरकार की सुविधा होगी. प्रत्येक कोच 4 अपातकालीन पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली से युक्त होगा.
पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग
गाड़ी सं. 22349 पटना-रांची वंदे भारत
गाड़ी सं. 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेगाड़ी सं. 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना जं. से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रुकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। न पटना जं. से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रुकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत
वापसी में गाड़ी सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रुकते हुए 22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी।

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का किराया
इस ट्रेन के किराया को लेकर लगातार लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई थी लेकिन जैसे ही टिकट काउंटर और वेबसाइट पर इसकी टिकट उपलब्ध हुई सब कुछ क्लियर हो गया है।
पटना से रांची के बीच एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने का किराया 1930 रुपये और चेयर कार का 1025 रुपये रखा गया है दूसरी तरफ रांची से पटना के लिए एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने का किराया 2110 रुपये और चेयर कार का 1175 रुपये रखा गया है।
सोशल मीडिया पर लोग पटना से गया के किराया को लेकर भी काफी चर्चा कर रहे है, जहाँ पटना से गया की दूरी केवल 92 किलोमीटर है जबकि चेयर कार का किराया 565 रूपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 995 रूपए है।

ये भी पढ़ें:
- भागलपुर से रांची के बीच 22 साल बाद शुरू हो रही है बस सेवा, देवघर में होगा ठहराव और 9 गुणा बढ़ा किराया; पढ़े पूरी जानकारी
- IRCTC Wakeup Alarm: 1 मिनट का काम गजब की सर्विस, स्टेशन आने से पहले गहरी नींद से उठा देगा रेलवे
- Patna Ranchi Vande Bharat का जहानाबाद में नहीं हुआ ठहराव, यात्रियों में नाराजगी, अब सांसद ने किया ये काम