भागलपुर से रांची के बीच 22 साल बाद शुरू हो रही है बस सेवा, देवघर में होगा ठहराव और 9 गुणा बढ़ा किराया; पढ़े पूरी जानकारी

Bus Service Resumes Between Bhagalpur and Ranchi After 22 Years; Devghar Added as a Halt and Fare Increased by 9 Times

Bhagalpur-Ranchi Bus Service:बिहार और झारखंड के लोगों के लिए एक गुड न्यूज़ है इस सावन में यात्रियों को पूरे 22 वर्ष बाद भागलपुर से रांची तक के लिए सरकारी बस की सुविधा मिलने जा रही है आपको बता दें कि बाईट कुछ सालो से झारखंड पथ परिवहन निगम और बिहार पथ परिवहन निगम के बीच टेंशन चल रही थी और अब यह खत्म होती हुई नजर आ रही है।

आज यानी सोमवार को भागलपुर से एक परिवहन निगम टीम रांची जाएगी और पथ परिवहन से जुड़े जरूरी कामों को पूरा कर लेगी, पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शांडिल्य ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 4 जुलाई से विधिवत बस सेवा शुरू की जाएगी आपको बता दें कि लगभग 22 वर्ष के बाद भागलपुर से रांची के लिए बस सेवा की शुरु की जा रही है।जो कि भागलपुर से देवघर होते हुए रांची तक जाएगी।

स्टेट ट्रांसपोर्ट द्वारा कितने बसों को दी गई अनुमति

पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शांडिल्य की दी जानकारी के मुताबिक भागलपुर से रांची जाने के लिए अंतर राज्य बस सर्विस शुरू करने की परमिशन (अनुमति) भागलपुर परिवहन निगम को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा दी जा चुकी है। अभी उन्हें दो बसों को चलाने का परमिट मिला है।

आपको बता देगी इस बस सेवा के अंतर्गत रांची के लिए दो डीलक्स बसों की सेवा दी जा रही है जिसने 42 सीट है और यह बसें तिलक मांझी सरकारी बस स्टैंड से सुबह 7:45 बजे खुलेगी और शाम 7:50 बजे रांची पहुंचेगी।

इस बस सेवा के कारण अब आम जनता को सुविधा होगी  क्योंकि अब तक सिर्फ रात में ही प्राइवेट बसें भागलपुर से रांची के लिए जाया करती थी और इन प्राइवेट बसों का किराया बहुत ज्यादा हुआ करता है।

bhagalpur to ranchi bus

कभी ₹66 हुआ करता था रांची का किराया

भागलपुर से रांची तक के लिए शुरू की जा रही इन सरकारी बसों का किराया अब ₹528 होगा, जो कि अपने पूर्व के किराए से 8 गुना ज्यादा है। आपको बता दें कि 90 के दशक में भागलपुर से रांची तक बस का किराया मात्र ₹66 हुआ करता था।

परिवहन निगम कार्यालय में कार्यरत शंभू शर्मा ने बताया कि बदलते दौर के कारण अब बस का किराया भी बढ़ाया जा रहा है लेकिन आज से 47 साल पहले इनका किराया मात्र ₹66 हुआ करता था। अंतिम बार भागलपुर से रांची के लिए बस वर्ष 2000 में चली थी और उसके बाद इस सरकारी बस सेवा को बंद कर दिया गया था।

क्यों 108 से घटकर 18 बसे चलाई जा रही हैं

पथ परिवहन निगम में कार्यरत कंट्रोलर शंभू शर्मा  ने बताया कि कभी भागलपुर परिवहन निगम की 108 गाड़ियां प्रतिदिन सड़कों पर चला करती थी। जो कोलकाता, रांची ,देवघर और  हजारीबाग जैसे जगहों पर जाया करती थी लेकिन आज इन बसों की संख्या घटकर केवल 18 से 20 ही रह गई है। और इसका कारण है सड़कों पर प्राइवेट गाड़ियों का बोल-बाला।

Bus Service Resumes Between Bhagalpur and Ranchi After 22 Years; Devghar Added as a Halt and Fare Increased by 9 Times

आज के समय में ज्यादातर लोगों के पास अपनी प्राइवेट गाड़ियां उपलब्ध है और सरकारी बस सेवा के काफी समय से बंद होने के कारण प्राइवेट गाड़िया लोगों को ज्यादा पसंद आती है यही कारण है कि अब बसों की संख्या 108 से घटकर 18 तक पहुंच गई है।

एक वक्त था जब रात के समय लंबी रूट की बसें ज्यादा चलती थी लेकिन अब आधुनिक समय में AC और विभिन्न सुविधाओं के कारण सुबह के वक्त भी लंबी रूट की बसें चला करती हैं।

कब से शुरू होगी बस सेवाएं

आपको बता दें कि लंबे समय के बाद परिवहन निगम रांची के लिए बस सेवा शुरू करने जा रही है और इस कार्य में उसे थोड़े दिनों तक काफी परेशानी और दिक्कत भी हो सकती है लेकिन लगातार रनिंग मोड में रहने से पैसेंजर की संख्या तो बढ़ेगी ही साथ ही बसों की संख्या भी परिवहन निगम को बढ़ानी पड़ेगी।

पथ परिवहन निगम के प्रबंधक पवन शांडिल्य के अनुसार आज परिवहन निगम की एक टीम रांची जाएगी और अगर सब कुछ ठीक रहा तो 4 जुलाई से रांची और भागलपुर के बीच बस सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा।