BSSC LDC Bharti 2023: बिहार के हॉस्पिटलों में 967 क्लर्कों की होगी बहाली, BSSC कराएगा नियुक्ति

BSSC LDC Bharti 2023

बिहार में शिक्षकों के 1.70 लाख (Bihar Teacher Recruitment 2023) और कांस्टेबल (Bihar Police Constable Recruitment 2023) के 21 हजार पदों पर बहाली के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब ऐसे में एक और नई भर्ती की खबर सामने आ रही है। आने वाले दिन बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकते है।

अभी बिहार के लगभग सभी अस्पताल लिपिकों यानि क्लर्कों की कमी से जूझ रहे है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 967 निम्नवर्गीय लिपिकों (BSSC LDC Recruitment 2023) की नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है। आईये जानते है बिहार में होने वाली इस नयी भर्ती (Bihar New Recruitment 2023) के बारे में………..

BSSC LDC Bharti 2023: 967 क्लर्कों की होगी बहाली

दरसल स्वस्थ्य विभाग ने सामान्य प्रशासन के माध्यम से बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग को 967 निम्मवर्गीय लिपिकों (BSSC LDC Recruitment 2023) की नियुक्ति करने की अधियाचना भेज दी है।

बिहार में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में अस्पतालों के लिपिकों की नियुक्ति की जा रही है। इन पदों पर नियुक्ति होने के बाद अस्पतालों और विभाग में 85 प्रतिशत पदों पर लिपिक उपलब्ध हो जायेंगे।

BSSC LDC Bharti 2023: केटेगरी वाइज़ भर्तियाँ

सूत्रों की मानें, तो जो 967 निम्नवर्गीय लिपिकों (Lower Division Clerk) की नियुक्ति की जानी है उनमें केटेगरी वाइज़ इतने पदों पर भर्ती होने वाली है:

  • सामान्य कोटि: 308 पद
  • अनुसूचित जाति: 219 पद
  • अनुसूचित जनजाति: 12 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 200 पद
  • पिछड़ा वर्ग: 27 पद
  • पिछड़ा वर्ग की महिलाओं: 104 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 97 पद

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कराएगा नियुक्ति

इसके साथ ही बिहार सरकार राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यरत लिपिकों का राज्य संवर्ग भी बनाने जा रही है। राज्य संवर्ग बन जाने से वर्षों से एक ही जगह जमे बाबुओं का दूसरे जिलों में तबादला हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी तैयारी की जा चुकी है।

इसके लिए विभाग एक नयी नियमावली भी तैयार कर रहा है। नियमावली के प्रभावी होने के बाद अब नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्ति तक एक ही स्थान पर काम नहीं कर सकेंगे।

इसके साथ ही विभाग ने अस्पतालों में लिपिकों की नियुक्ति का काम सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अधीक्षकों के हाथों से छीन जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में नियुक्ति बिहार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी।

और पढ़े: Bihar Police Constable Recruitment 2023: कांस्टेबल पद के लिए आई बंपर बहाली, बिहारी युवाओं को नौकरी पाने का शानदार मौका

तैयार किया जाएगा लिपिक संवर्ग का स्टेट कैडर

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि – “प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, रेफरल अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में पदस्थापित लिपिकों की नयी नियमावली तैयार की जा रही है।”

इसमें सभी प्रकार के लिपिक संवर्ग का एक स्टेट कैडर तैयार किया जाएगा। स्टेट कैडर तैयार होने के बाद लिपिकों के स्थानांतरण अब एक जिले से दूसरे जिले में किया जाना संभव हो जाएगा।

और पढ़े: बार-बार लगातार! बिहार के छोटे से गाँव से प्रत्येक साल निकलते हैं IITian, 2023 में 45 विद्यार्थी हुए सफल; पुराने रिकॉर्ड देखकर हो जाएंगे हैरान