Sushant Singh Rajput Death Anniversary: ये हैं सुशांत की अधूरी ख्वाहिशें, आपकी आँखों में भी आ जायेंगे आंसू

Sushant Singh Rajput Death Anniversary

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हुए तीन साल पुरे हो चुके है। सुशांत को 14 जून, 2020 को उनके बांद्रा स्थित आवास पर लटका हुआ पाया गया था। उनकी मौत उनके चाहने वालों के लिए आज भी किसी सदमे से कम नहीं है।

Sushant Singh Rajput died on June 14, 2020
14 जून, 2020 को हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु

आज भी सभी सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हैं और उनके इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सुशांत के अचानक जाने से उनके कुछ ख्वाहिशें अधूरी रह गई, जिन्हें वो पूरा करना चाहते थे। आईये जानते है वो सारे सपने क्या थे?

Sushant Singh Rajput Dream List: 50 अधूरी ख्वाहिशें

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी 50 ख्वाइशों की एक लंबी लिस्ट शेयर की थी, जिन्हें वह अपनी जिंदगी में पूरा करना चाहते थे। अभिनेता ने इसे अपना ’50 ड्रीम्स’ कहा था।

Sushant Singh Rajput Dream List
सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी 50 ख्वाइशों की एक लंबी लिस्ट शेयर की थी

वह विमान उड़ाना सीखना चाहते थे और बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में क्रिकेट खेलना चाहते थे। अभिनेता की इच्छा मोर्स कोड सीखने और चैंपियन के साथ टेनिस खेलने की भी थी।

सुशांत सिंह राजपूत की विश लिस्ट

Sushant Singh Rajput wish list
सुशांत सिंह राजपूत की विश लिस्ट
  • पहला सपना हवाई जहाज उड़ाना सीखना था।
  • दूसरा सपना था आयरनमैन ट्राएथलॉन के लिए तैयारी करना।
  • तीसरा सपना था बाएं हाथ से क्रिकेट मैच खेलना।
  • चौथा सपना था मोर्स कोड सीखना।
  • पांचवा सपना बच्चों को स्पेस के बारे में सीखने में मदद करना था।
  • छठवां सपना था टेनिस के चैंपियन के साथ मैच खेलना।
  • सातवां सपना था फोर क्लैप पुशअप्स करना।
  • आठवां सपना एक हफ्ते तक चन्द्रमा, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह को उनकी कक्षा में घूमते हुए मॉनिटर करना।
  • नौवां सपना ब्लू होल में गोता लगाना था।
  • दसवां सपना था डबल स्लिट एक्सपेरिमेंट को एक बार करके देखना।

और पढ़े: Patna Smart City Project: बदल जाएगा राजधानी पटना रंगरूप, एक साथ 10 नई योजना की मिली स्वीकृति-देखे लिस्ट

सुशांत की विश लिस्ट

  • ग्यारहवां सपना था हजार पेड़ लगाना।
  • बारहवां सपना डेल्ही कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के हॉस्टल में एक शाम बिताना।
  • तेरहवां सपना था कि वो 100 बच्चों को इसरो या नासा में वर्कशॉप के लिए भेजना चाहते थे।
  • चौदहवां सपना था कैलाश में मेडिटेशन करना।
  • पंद्रहवां सपना था चैंपियन के साथ पोकर खेलना।
  • सोलहवां सपना था किताब लिखना।
  • सत्रहवां सपना था सर्न की लैब देखने जाना।
  • अठारहवां सपना था ध्रुवीय रोशनी को देखते हुए पेंट करना।
  • उन्नीसवां सपना था नासा का एक और वर्कशॉप अटेंड करना।
  • बीसवां सपना था छह महीने के भीतर सिक्स पैक एब्स बनाना।
  • इक्कीसवां सपना था सेनोटेस में तैराकी करना।
  • बाईसवां सपना था जो लोग नहीं देख सकते उन्हें कोडिंग सिखाना।
  • तेईसवां सपना था जंगल में एक सप्ताह गुजारना।
  • चौबीसवां सपना था वैदिक ज्योतिषशास्त्र को समझना।
  • पच्चीसवां सपना था डिज्नीलैंड देखना।
  • छब्बीसवां सपना था लीगो की लैब देखने जाना।
  • सत्ताइसवां सपना एक घोड़ा पालना।
  • अट्ठाइसवां सपना दस तरह के डांस फॉर्म सीखना।
  • उन्तीसवां सपना फ्री एजुकेशन के लिए काम करना।
  • तीसवां सपना एंड्रोमेडा गैलेक्सी को एक विशाल टेलीस्कोप से देखना और उसका अध्ययन करना।

और पढ़े: बिहार की नेहा का मुंबई में कमाल, 12 घंटे में 71.6KM की दूरी तय कर जीती मैराथन दौड़

सुशांत की ये लिस्ट देख फैंस हो जाते हैं इमोशनल

  • इकत्तीसवां सपना क्रिया योग सीखना।
  • बत्तीसवां सपना अंटार्कटिका घूमने जाना।
  • तैंतीसवां सपना महिलाओं की स्वरक्षा की ट्रेनिंग के लिए मदद करना।
  • चौंतीसवां सपना एक सक्रिय ज्वालामुखी को कैमरे में कैद करना।
  • पैंतीसवां सपना खेती सीखना।
  • छत्तीसवां सपना बच्चों को डांस सिखाना।
  • सैंतीसवां सपना दोनों हाथों से एक समान तीरंदाजी करना।
  • अड़तीसवां सपना रेसनिक-हेलिडे की मशहूर भौतिकी की किताब को पूरा पढ़ना।
  • उन्तालीसवां सपना पॉलिनेसियन एस्ट्रोनॉमी को समझना।
  • चालीसवां सपना अपने मशहूर पचास गानों को गिटार पर बजाना सीखना।
  • इकतालीसवां सपना चैंपियन के साथ शतरंज की बिसात पर बैठना।
  • बयांलीसवां सपना लैंबर्गिनी खरीदना।
  • तैंतालीसवां सपना वियना के सेंट स्टिफन कैथेड्रेल जाना।
  • चवालीसवां सपना विजिबल साउंड और वाइब्रेशन के प्रयोग करना।
  • पैंतालीसवां सपना इंडियन डिफेंस फोर्सेज के लिए बच्चों को तैयार करना।
  • छियालीसवां सपना स्वामी विवेकानंद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना।
  • सैंतालीसवां सपना सर्फ बोर्ड पर लहरों से खेलना।
  • अड़तालीसवां सपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करना।
  • उन्पचासवां ब्राजील का डांस और मार्शल आर्ट फॉर्म सीखना।
  • पांचसवां आखिरी सपना था ट्रेन में बैठकर पूरा यूरोप घूमना।

और पढ़े: सारा अली खान के बाद केदरनाथ धाम में दिखी भोजपुरी एक्ट्रेस, Photos शेयर कर बोली ‘महादेव की शरण में’