Bihar Monsoon Update: मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज़! जानिए बिहार में कब होगी बारिश? मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट

Bihar Monsoon Update: बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेशभर में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं, राज्य के अलग अलग हिस्सों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है।

पटना समेत प्रदेश के पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, सुपौल, फारबिसगंज, सबौर, मोतिहारी, शेखपुरा, खगड़िया, कटिहार आदि शहरों में भीषण लू चल रही है। इसी बीच मौसम विभाग के तरफ से मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है।

गुरुवार को जारी बयान में मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान मॉनसून केरल में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल मानसून श्रीलंका के हिस्से और लक्षदीप के पास है और यह जल्द गति पकड़ सकता है। विभाग ने कहा कि मॉनसून दक्षिणी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों को भी कवर कर लेगा।

बिगड़ी हुई है मॉनसून की चाल

आपको बता दें कि सामान्य रूप से केरल में मॉनसून 1 जून को पहुँचती है लेकिन इस साल काफी विलम्ब हो चूका है, पिछले कुछ सालों के दौरान मॉनसून की चाल बिगड़ी हुई है जिसे जलवायु प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।

आकड़ों पर नजर डालें तो साल 2022 तथा 2018 में मॉनसून समय से पूर्व 29 मई को केरल पहुंचा था। जबकि 2020 में एक जून तथा 2021 में तीन जून को पहुंचा था। भारत में मानसून के आने की देरी से खेती पर असर पड़ रहा है।

10 जून के बाद बिहार में राहत

मानसून में देरी की वजह से बिहार में फिलहाल 10 जून तक राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 10 जून से उत्तर बिहार के कुछ शहरों में ठनका व आंशिक बादलों की आवाजाही संभावित है। इससे 11 जून के बाद दक्षिण बिहार के कुछ शहरों के तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने इस बीच कहा है कि बिहार, झारखंड, पश्चिमी बंगाल एवं तेलंगाना में अगले चार-पांच दिनों तक उष्ण लहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद बारिश होने की संभावना है, जिससे राहत मिलने के आसार हैं। जबकि उत्तर-पश्चिमी भारत में कुछ स्थानों में आंधी तूफान एवं गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें: