सब्जियों की खेती से किसान चाची ने कमाया नाम, बिहार के प्रसिद्ध किसानों में से है एक, ऐसे मिला पद्मश्री सम्मान

ऐसा कहा जाता है कि किसी भी देश या समाज की तरक्की तब मानी जाती है जब वहां पुरूषों के साथ साथ महिलाओं का भी योगदान रहता है। इसी तरह से कृषि क्षेत्र में भी महिलाओं की भूमिका प्रमुख रही है।

आज हम बात करेंगे बिहार की एक महिला किसान की, जिनका नाम राजकुमारी देवी है। लेकिन, लोग इन्हें किसान चाची के नाम से जानते हैं।
किसान चाची ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल स्थिति में सब्जियों की खेती शुरू की थी और आज बिहार के प्रसिद्ध किसानों में उनका नाम शामिल है।

इतना ही नहीं किसान चाची को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। खेत से पद्मश्री मिलने तक का उनका ये सफर बेहद ही दिलचस्प रहा है। आइए जानते हैं उनके सफलता की कहानी।
खैनी बेचते थे पति, सब्जी की खेती कर कमाया मुनाफा

भारत कृषि प्रधान देश के साथ साथ पुरुष प्रधान देश भी माना जाता है। लेकिन, इसके बावजूद भी बिहार कि महिला किसान राजकुमारी देवी ने कृषि के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी हैं।
बिहार के कृषि विभाग ने ट्वीट कर उनके सफलता की कहानी दिखाई है। उन्होंने बताया कि उनके पति खैनी बेचने का काम करते थे।

घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उन्होंने 2008 से सब्जी और फल की खेती करना शुरू किया और आज वो देश भर की महिलाओं के लिए मिसाल बन गई हैं।
उन्होंने बताया कि पहले वे किसी काम को लेकर सरकारी पदाधिकारियों से नीचे बैठकर बात करती थीं। आज उन्हें विशेष सम्मान मिलता है। उन्हें पैसे के साथ साथ नाम और ख्याति भी खूब मिली है।

सिर्फ 2 महीने में मिलती है इनकम
किसान चाची के नाम से मशहूर राजकुमारी देवी नाम की महिला किसान ने बताया कि सब्जी की खेती कर किसानों को सिर्फ 2 महीने में ही लाभ मिलना शुरू हो जाता है।

उन्होंने बताया कि बहुत अच्छी तरह से सोच समझकर उन्होंने केवल सब्जी की खेती की सब्जी के व्यापार से उन्हें खूब लाभ मिला।
राजकुमारी देवी उर्फ किसान चाची से सुनिए उनके कृषि का अनुभव@saravanakr_n @KumarSarvjeet6@HorticultureBih#BiharAgricultureDept pic.twitter.com/ZBrgMwuyEE
— Agriculture Department, Govt. of Bihar (@Agribih) February 15, 2023
किसान चाची ने बताया कि सरकार 100 रूपये में 65 रूपये केवल किसानों में खर्च करती है। बाकी के 35 रूपये अन्य विभागों में खर्चे जाते हैं। सरकार लगातार किसानों के हित में काम करती रहती है। इसलिए किसानों को भी खेती की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।