मोतियों से बनी ये ज्वेलरी आपके लुक में चार-चाँद लगा देगी, देखिये इनके स्टाइलिश कलेक्शन

मोतियों के हार महिला को काफी पसंद होते हैं क्योंकि उन्हें पहन कर वह स्टाइलिश लगती हैं। जिस तरह से महिलाओं को हीरा, सोना, चांदी पसंद होता है वैसे ही उन्हें पर्ल नेकलेस भी काफी भाते हैं। पर्ल नेकलेस की सबसे बड़ी खासियत है कि आप इन्हें इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही तरह के आउटफिट के साथ पहन कर महफिल में खास लग सकती हैं।
पर्ल नेकलेस
मोतियों से बना यह नेकलेस बेहद सुंदर है। छोटे-छोटे मोतियों से गुथा यह डिजाइन और साथ में मैचिंग ईयररिंग इसे कमाल बनाते हैं। किसी भी आउटफिट के साथ यह नेकलेस पहना जा सकता है।
ये भी पढ़ें: ब्लाउज नेक के हर डिज़ाइन के लिए ज्वेलरी कलेक्शन, इस तरह स्टाइल करे नेकलेस
क्रिस्टल और पर्ल नेकलेस
क्रिस्टल और पर्ल से सजा यह नेकलेस हर महिला के पास होना चाहिए। इस पर व्हाइट स्टोन लगे हुए हैं। इसके संग बहुत सुंदर से ईयर रिंग भी दिए गए हैं। किसी विशेष अवसर पर पहनने के लिए ऐसा शानदार हार आपके पास अवश्य होना चाहिए।
वाइट और सुनहरे मोतियों से बना नेकलेस
वाइट और सुनहरे मोतियों से बना हुआ यह नेकलेस आधुनिक महिलाओं के लिए बेस्ट है। इसका यूनिक डिजाइन आपके लुक को स्टाइलिश बना सकता है। वी-नेक लाइन ब्लाउज़ या कुर्ती के संग ये हार शानदार दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें: कुर्ती की ये डिजाइन पहन कर पा सकती है एकदम मॉडर्न लुक, देखें ये लेटेस्ट डिजाइन
एंटीक पर्ल नेकलेस
यह एंटीक पर्ल नेकलेस काफी कमाल का है। सफेद और सुनहरे रंग के मोतियों से तैयार किया गया यह हार किसी भी महिला को लुभा सकता है। इसके साथ ही झुमके स्टाइल वाली ईयर रिंग है। कुंदन और पर्ल से बना यह ट्रेडिशनल हार आप अपने लिए ले सकतीं हैं।
गोल्ड प्लेटेड चोकर नेकलेस
यह गोल्ड प्लेटेड चोकर नेकलेस काफी खास है। इस हार का डिजाइन महीन और खूबसूरत है। इसके साथ ही मैचिंग ईयररिंग हैं। इसे आप खास मौकों पर सलवार सूट, लहंगे और साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
मरून स्टोन पर्ल नेकलेस
मरून स्टोन वाला यह खूबसूरत पर्ल नेकलेस निराला है। पांच सफेद मोती की लड़ियों से इसे तैयार किया गया है। इसके अलावा सामने दो मरून रंग के स्टोन लगे हुए हैं जो लुक को और भी सुंदर बना रहे हैं। सिम्पल साड़ी, क्रॉप टॉप और ये नेकलेस सेट आपको मॉडर्न लूक देने के लिए पर्याप्त हैं।
ये भी पढ़ें: नोएडा की इस बाजार से खरीद सकते हैं महज ₹100 में डिजाइनर कुर्तियां, कम दाम में मिलेंगी लाखों वैरायटी
कुंदन स्टडेड पर्ल नेकलेस
आधुनिक और स्टाइलिश महिलाओं के लिए यह मोतियों का हार श्रेष्ठ है। मोतियों की एक लड़ी बनाई गई है और नीचे की तरफ कलरफुल मीनाकारी डिजाइन है। इसके साथ बहुत सुंदर सी ईयररिंग भी दी गई हैं। किसी भी फेस्टिव सीजन में पहनने के लिए यह हार श्रेष्ठ विकल्प है।
यहाँ दी गई ज्वेलरी डिज़ाइन आप वेस्टर्न ऑउटफिट में भी ट्राय कर सकती है। इसमें आप बहोत प्यारी दिखेगी और ये स्कर्ट-टॉप ऑउटफिट्स के लिए बेस्ट है। आप भी ये ज्वेलरी डिज़ाइन एकबार जरूर ट्राय करे।
ये भी पढ़ें:
- शादी के मौसम में ब्यूटी ट्रीटमेंट और मेकअप प्रोडक्ट्स पे पैसे बचाने के लिए अपनाए ये टिप्स
- पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राय करे बिछियां के लेटेस्ट डिज़ाइन, मॉडर्न ज़माने की मॉडर्न बिछियां
- इन कुर्तों की बढ़ रही है लगातार डिमांड, जिन्हें पहन कर मिलता है बेहद क्यूट और सुपर कूल लुक
- थोक में कपड़ा लेना है तो चले जाएं दिल्ली के ये 5 मार्केट, लहंगे से लेकर सूट सब कुछ थोक के भाव
- रिंग्स के ये खूबसूरत डिज़ाइन बनाएंगे आपके लुक को परफेक्ट