67th BPSC Toppers List: बिहार के अमन आनंद बने टॉपर, जानिए कितना गया कटऑफ, देखिए टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट

67th BPSC Toppers List and Cut Off

बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके साथ ही बीपीएससी ने परीक्षा के कटऑफ मार्क्स और टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है।

बिहार के बाढ़ जिले के मूल निवासी और दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने वाले अमन आनंद 67वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के टॉपर बने है। इस परीक्षा के जरिए 24 सेवाओं के लिए कुल 799 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

किन सेवाओं के लिए हुआ कितनों का चयन?

बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए 88, बिहार पुलिस सेवा के लिए 20, राज्य कर सहायक आयुक्त के लिए 21, जेल अधीक्षक के लिए 3, उपनिर्वाचन अधिकारी के लिए 4, बिहार शिक्षा सेवा के लिए 12, उत्पाद अधीक्षक के लिए 2, सब रजिस्टार/ ज्वाइंट सब रजिस्टार के लिए 5, रोजगार अधिकारी के लिए 2 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

वहीँ श्रम अधीक्षक के लिए 2, प्रोबेशन अधिकारी के लिए 4, सहायक निदेशक , सामाजिक सुरक्षा के लिए 12, सहायक निदेशक, शिशु संरक्षण सेवा के लिए 4, सहायक योजना अधिकारी/सहायक निदेशक के लिए 52, जिला अंकेक्षण अधिकारी के लिए 5, सहायक रजिस्टार कॉपरेटिव सोसायटी के लिए 9, लेबर इंफोर्समेंट अधिकारी के लिए 65 उम्मीदवार सफल हुए है।

इसके अलावा ग्रामीण विकास अधिकारी के लिए 133, म्यूनिसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के लिए 110, रेवेन्यू ऑफिसर के लिए 35, सप्लाई इंसपेक्टर के लिए 4, प्रखंड पंचायती राज अधिकारी के लिए 18, अनुमंउल बीसी व ईबीसी कल्याण अधिकारी के लिए 137, प्रखंड एससी व एसटी कल्याण अधिकारी के लिए 52 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

67th BPSC Toppers List

  1. अमन आनंद: बिहार प्रशासनिक सेवा
  2. निकिता कुमारी: बिहार प्रशासनिक सेवा
  3. अंकिता चौधरी: बिहार प्रशासनिक सेवा
  4. खालिद हयात: बिहार पुलिस सेवा (डीएसपी)
  5. ऋषव आनंद: बिहार पुलिस सेवा (डीएसपी)
  6. प्रियांशु कुमार: असिस्टेंट प्लान ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर
  7. अपेक्षा मोदी: बिहार प्रशासनिक सेवा
  8. सोनल सिंह: बिहार प्रशासनिक सेवा
  9. मुकेश कुमार यादव: बिहार प्रशासनिक सेवा
  10. तरूण कुमार पांडे: बिहार पुलिस सेवा (डीएसपी)

कितना गया 67वीं बीपीएससी का फाइनल कटऑफ?

Category Written Exam Final Exam
अनारक्षित 471 553
अनारक्षित (महिला) 460 535
ईडब्लूएस 447 553
ईडब्ल्यूएस (महिला) 434 535
एससी 408 510
एससी (महिला) 391 501
एसटी 416 507
एसटी (महिला) 383 474
ईबीसी 437 541
ईबीसी (महिला) 419 526
बीसी 452 550
बीसी (महिला) 443 532

67th BPSC Final Result 2023 PDF

और पढ़े: बिहार के नए शिक्षकों को कैसे मिलेगा नियुक्ति पत्र, दूर दराज के जिलों के लिए क्या है तैयारी, K K Pathak ने दी जानकारी

और पढ़े: BPSC TRE 2nd Phase: बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन