Bihar Bus: ट्रेन की झंझट हुई खत्म! बिहार के 120 नए रूटों पर चलेगी 376 नई बसें; इन शहरों को होगा लाभ

बिहार में यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में सीटों की मारामारी से बचने के लिए कुल 120 नए रूटों पर नई बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर राज्य परिवहन विभाग ने तयारी चालू कर दी है।
प्रदेश के यात्रियों को जल्द ही ये सुविधा मिलने जा रही है। बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (Bihar State Road Transport Corporation) ने इन रूटों पर नई बसों को चलाने को लेकर परियोजना भी बनाई है। आईये जानते है पूरी खबर।
वाहन मालिकों को किया गया आमंत्रित
दरअसल हाल ही में बीएसआरटीसी (BSRTC) की तरफ से गाड़ी मालिकों को इसके लिए बुलाया गया था। इन रूटों पर कितनी बसें चलाने की आवश्यकता है इसके लिए सूची भी जारी की गई थी।
राज्य सरकार द्वारा इन रूटों पर 2 से 21 बसें चलाने की योजना है। जबकि कुछ अन्य रूटों पर 4, 6, 8, 10, 13, 16 बसों की जरूरत बताई गई है।
120 नए रूटों पर 376 बसें चलाने का फैसला
गौरतलब है की बिहार सरकार ने पिछले दिनों पूरे राज्य में बसों के परिचालन को लेकर आम लोगों की जरुरतों का आंकलन किया था। जिसके बाद सरकार ने 120 नए रूटों पर 376 बसें चलाने का फैसला किया है।
ये सभी मार्ग निगम के अधिसूचित मार्ग हैं। ये सभी रूट राज्य के अंदर ही हैं और विभिन्न जिलों को आपस में जोड़ते हैं। यही नहीं इसके जरिए लगभग सारे मुख्य शहरों को अन्य शहरों या जिला मुख्यालय से जोड़ने की योजना है।
इसके अलावा कई महत्वपूर्ण छोटे शहर भी हैं, जहां बसों के परिचालन की जरूरत महसूस की गई थी।
बिहार के कई रूटों पर बढ़ गया ट्रैफिक का दबाव
मालूम हो की बिहार के कई रूटों पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। यात्रियों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन, जरूरत के हिसाब से इन मार्गों पर बसों का परिचालन नहीं किया जा रहा है।
लिहाजा, बिहार सरकार ने जरूरत के तमाम मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई बसों का परिचालन करने की योजना बनाई है।
इन रूटों पर चलाई जाएगी नई बसें

रूट का नाम | बसों की संख्या |
भागलपुर से बेगूसराय | 21 बसें |
पूर्णिया से पटना | 16 बसें |
पटना से सीतामढ़ी | 15 बसें |
पूर्णिया से भागलपुर | 13 बसें |
गया से नवादा | 12 बसें |
भागलपुर से सहरसा | 10 बसें |
लखीसराय से पटना | 8 बसें |
लौकहा से दरभंगा | 8 बसें |
लहेरियासराय से पटना | 8 बसें |
और पढ़ें: Vande Bharat: जिस बात का था इंतजार, आखिर आ ही गया वो समय; वंदे भारत के लिए आई खुशखबरी