Namo Bharat: नमो भारत और मेट्रो ट्रेन के लिए इन जगहों पर बनेंगे 22 स्टेशन, देखिए पूरी लिस्ट

नमो भारत और मेट्रो ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जरुरी खबर है। इन दोनों के लिए कुल 22 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है, जिसे भविष्य में 35 स्टेशन तक बढ़ाया जाएगा।
इससे पहले कुल 25 स्टेशन बनाने की तयारी की गई थी। इसके साथ ही ये खबर एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए रहत देने वाली है। आईये देखते है इन स्टेशनों की पूरी लिस्ट।
एक ही ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो और नमो भारत
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर यमुना प्राधिकरण को सौंप दी है।
बता दे की एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक 72.2 किलोमीटर तक एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाना है। मालूम हो की एक ही ट्रैक पर मेट्रो और नमो भारत दोनों दौड़ेगी।
कब तक पूरा होगा नमो भारत का निर्माण कार्य?
रिपोर्ट्स के अनुसार नमो भारत ट्रेन की स्पीड 80 किलोमीटर से 114 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। जबकि मेट्रो की गति 46 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।
नमो भारत और मेट्रो में कुल छह बोगियां होंगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2031 तक इस रूट पर 3.09 लाख यात्री होंगे।
गाजियाबाद आरआरटीसी से वाया ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक चलने वाली नमो भारत का निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य साल 2031 रखा गया है।
फर्स्ट फेज में बनेंगे 18 स्टेशन
फर्स्ट फेज में गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से ग्रेटर नोएडा ईकोटेक-6 तक 39.39 किलोमीटर का ट्रैक तैयार किया जाएगा। इस ट्रैक पर 18 स्टेशन बनेंगे, जिनमें से सात नमो भारत और 11 मेट्रो के होंगे।
यह रूट आगे जाकर गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन से जुड़ेगा। इसे विश्वकर्मा रोड (सिद्धार्थ विहार/प्रताप विहार), ताज हाईवे, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चार मूर्ति चौक, ग्रेटर नोएडा लिंक रोड नॉलेज पार्क-5 से घुमाकर सुरजपुर कासना से परी चौक से ले जाकर ईकोटेक-6 पर खत्म किया जाएगा।
सिद्धार्थ विहार से ईकोटेक-1ई तक 11 मेट्रो स्टेशन
- सिद्धार्थ विहार (गाजियाबाद)
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-16 सी
- ईकोटेक-12
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-3
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-10
- नॉलेज पार्क-5
- पुलिस लाइन सूरजपुर
- ईकोटेक-2
- नॉलेज पार्क-3
- ओमेगा-2
- ईकोटेक-1ई
नमो भारत ट्रेन के लिए ये स्टेशन होंगे
- गाजियाबाद साउथ
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-2
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-12
- मलकपुर
- अल्फा
- ईकोटेक
- दनकौर
- यीडा का सेक्टर-18
- यीडा का सेक्टर-12
- जेवर एयरपोर्ट
और पढ़ें: Vande Bharat: भारत के 5 सबसे फ़ास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए इनकी रफ़्तार
और पढ़ें: Good News: गर्मियों के लिए चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, जानिए स्टॉपेज और टाइमिंग