बिहार में 10 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, जल्द होगी 1.75 लाख पदों पर बहाली

10 lakh youth will get jobs in Bihar

बिहार में सरकार बदल चुकी है लेकिन मुख्यमंत्री अब भी नितीश कुमार ही है. ऐसे में उनके सीएम के पोस्ट की तरह उनका 10 लाख नौकरियों का वादा भी कायम रहने वाला है.

इस क्रम में बिहार में बहुत जल्द 1 लाख 75 हजार पदों पर बहाली आयोजित की जाने वाली है. बिहार के नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए इसका एलान किया है. इस दौरान उन्होंने पगड़ी खोलने के सवाल का भी जवाब दिया.

बिहार सरकार की प्राथमिकता युवा, रोजगार और नौकरी

बिहार के सीएम ने फिर पलटी मार दिया है, हालाँकि वो अब 9वीं बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद पर विराजमान हो चुके है. ऐसे में राज्य के भीतर भले ही सत्ता का समीकरण बदल गया है.

लेकिन सरकार की प्राथमिकता अभी भी वहीँ है. महागठबंधन से विदाई होने के बाद भी सरकार की प्राथमिकता युवा, रोजगार और नौकरी ही है. बिहार के दोनों नए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने सरकार की प्राथमिकता गिनाई.

नीतीश कुमार की ओर से 10 लाख रोजगार देने का वादा

Nitish Kumar promises to provide 10 lakh jobs
नीतीश कुमार की ओर से 10 लाख रोजगार देने का वादा

सम्राट चौधरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बिहार के विकास का पूरा रोडमैप बताया. उन्होंने कहा कि – “एनडीए लगातार बिहार के हक़ के लिए लड़ती रही है. 2005 में एनडीए की पहली सरकार बनी. याद कीजिए कितना बेहतर काम हुआ था.

अब नई सरकार भी वैसे ही काम करेगी. अब में देश में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व होगा. हम सब नीतीश कुमार के साथ मिलकर बिहार को बढ़ाने का काम करेंगे.

युवाओं के जो सपने अधूरे रह गए हैं उसको पूरा करेंगे. नीतीश कुमार की ओर से 10 लाख रोजगार देने का वादा पूरा किया जा रहा है. रोजगार देने का काम किया जाएगा. बिहार को रेवेन्यू के स्तर को भी ठीक किया जाएगा.”

पूरा होगा 1 लाख 75 हजार वैकेंसी का प्रोसेस

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि – “2020 के चुनाव के बाद हम लोगों ने संकल्प लिया था कि 10 लाख लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे. भारतीय जनता पार्टी और जदयू का कमिटमेंट था, जिसको पूरा किया जा रहा है.

2021 में 1 लाख 75 हजार वैकेंसी निकलने का काम किया था. वह प्रोसेस पूरा नहीं हो पाया जिसको अब पूरा करने का काम करेंगे. रोजगार देने का काम किया जाएगा राज्य को विकसित करने का काम किया जाएगा.”

कब पगड़ी खोलेंगे सम्राट चौधरी?

मीडिया से बात करने के दौरान पगड़ी बांधकर चर्चा में आए बिहार बीजेपी अध्यक्ष अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पगड़ी खोलने के सवाल का भी जवाब दिया. सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि – “उस समय मैंने भावुकता में मुरेठा बांधते हुए कहा था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर ही मुरेठा खोलूंगा.”

उन्होंने कहा कि – “मैं भाजपा का सिपाही हूं और शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी थी, उसके अनुसार निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि पार्टी में पूरी टीम काम करती है, ऐसे में व्यक्तिगत निर्णय को निरस्त भी किया जा सकता है.

मैं जल्द ही सभी विधायकों के साथ अयोध्या जा रहा हूं. वहीं पगड़ी उतारकर बाल मुड़वाऊंगा.”

और पढ़ें: Patna Metro Project: पटना मेट्रो निर्माण कार्य की लेटेस्ट तस्वीरें आई सामने, इस दिन से दौड़ेगी मेट्रो

और पढ़ें: Shark Tank को मिला नया बिहारी जज, एक करोड़ से ज्यादा लोग चलाते है इनकी ऐप