घर पर स्वादिष्ट मैंगो मस्तानी बनाने का तरीका

आज हम सीखेंगे मैंगो मस्तानी बनाने की रेसिपी जैसा कि हम सब जानते हैं कि अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और इस गर्मी के मौसम में हमें आम से बने हुए चीजों को खाना बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और फेवरेट होता है तो उसी तरह का यह भी एक रेसिपी मैंगो मस्तानी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं मैंगो मस्तानी बनाने की रेसिपी

मैंगो मस्तानी बनाने की सामग्री

  • 2-कप दूध
  • 2-टेबल स्पून वनीला कस्टर्ड पाउडर
  • 1-मैंगो का पल्प
  • स्वादानुसार-चीनी
  • अवस्यकतानुसार-मैंगो के टुकड़े(गार्निश करने के लिए)
  • अवस्यकतानुसार-वनीला आइस क्रीम
  • अवस्यकतानुसार-चॉकलेट(गार्निश करने के लिए)
  • अवस्यकतानुसार-चेरी(गार्निश करने के लिए)

मैंगो मस्तानी बनाने की विधि

  • मैंगो मस्तानी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में दूध वनीला कस्टर्ड पाउडर मैंगो का पल्प डाल कर के उसे मिलाएं और फिर आप उसे गर्म होने दें अब आप उसमें स्वाद अनुसार चीनी डाल करके इसे लगातार चलाते रहें ताकि या नीचे से जले ना जब यह अच्छे से पक जाए(ध्यान रहे दूध उबालना नहीं चाहिए)
  • अब आप इसे हल्का ही पका लें और फिर आप इसे ठंडा हो जाने दे, ठंडा हो जाने के बाद आप इसे किसी बड़े बर्तन में निकालें और अपने मनपसंद अनुसार आकार वाले बर्तन में सबसे पहले आप उसमें मैंगो के टुकड़े और ठंडा किया हुआ दूध डालकर की उसे एलुमिनियम फाइल से ढक दें और 8 से 10 घंटे तक उसे फ्रिज में रख कर के ठंडा हो जाने दे ।
  • अब आप तय समय के बाद मैंगो मस्तानी को फ्रिज से बाहर निकाले और फिर आप उसके ऊपर थोड़ा सा वनीला आइसक्रीम चॉकलेट चेरी डाल कर के उसे सर्व करें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका ठंडा ठंडा एवं स्वादिष्ट मैंगो मस्तानी।